महेवा ब्लाक प्रमुख उपचुनाव की तैयारी शुरू

संवादसूत्र, बकेवर : महेवा ब्लॉक प्रमुख के लिए उपचुनाव 15 सितंबर को होगा। उपचुनाव की तिथि नज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 10:09 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 10:09 PM (IST)
महेवा ब्लाक प्रमुख उपचुनाव की तैयारी शुरू
महेवा ब्लाक प्रमुख उपचुनाव की तैयारी शुरू

संवादसूत्र, बकेवर : महेवा ब्लॉक प्रमुख के लिए उपचुनाव 15 सितंबर को होगा। उपचुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य एवं सीओ विकास जायसवाल ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का जायजा लिया।

अधिकारीद्वय ने ब्लॉक परिसर में ब्लॉक भवन मतदान स्थल बनाने की जगह को देखा। ब्लॉक के मुख्य गेट से लेकर बेरीके¨टग को लेकर कहां-कहां कितना फोर्स लगाना है, कितने बेरियर कहां-कहां लगाए जाएंगे, इस सारी स्थिति का अवलोकन किया। दोनों अधिकारियों ने बकेवर थाना प्रभारी समीर कुमार ¨सह को कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष मतदान के लिए शांति व्यवस्था को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। चुनाव को लेकर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोग जो चुनाव में परोक्ष व अपरोक्ष रूप से पक्ष होंगे उनको अधिक से अधिक धनराशि में पाबंद किया जाएगा।

महेवा ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव के लिए 13 सितंबर से 15 सितंबर की तारीखें राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा घोषित की गई हैं। जिसके तहत 13 सितंबर को नामांकन तथा 15 सितंबर को मतदान होगा।

chat bot
आपका साथी