इटावा में सड़क पर बरसे नोट, चार किमी तक बिखरे नोट से मची खलबली

राहिन रोड पर तड़के करीब चार किलोमीटर के दायरे में 100 50 20 ओर 10 रुपये के हजारों की तादात में फटे हुए नोट मिले जिसे देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 01 Sep 2019 12:40 PM (IST) Updated:Sun, 01 Sep 2019 02:21 PM (IST)
इटावा में सड़क पर बरसे नोट, चार किमी तक बिखरे नोट से मची खलबली
इटावा में सड़क पर बरसे नोट, चार किमी तक बिखरे नोट से मची खलबली

इटावा, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले इटावा में भले ही सावन के बाद भादों में इन दिनों बरसात न हो रही हो, लेकिन नोट जरूर बरसे हैं। यहां पर करीब चार किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क पर नोट बिखरे होने से क्षेत्र में खलबली मची गई।

बसरेहर में इटावा-फर्रुखाबाद रोड पर ग्राम राहिन के पास सड़क पर पुराने नोटों की कतरन फैली दिखी। जानकारी होते ही ग्रामीणों में इसे लूटने की होड़ मच गई। स्कूली बच्चों ने भी बैग भर लिए। दिनभर गहमा-गहमी का माहौल रहा। ग्रामीणों के अनुसार यह कतरन 10, 20, 50 और 100 के पुराने नोटों की है। ग्रामीणों का दावा है रात तकरीबन तीन बजे ट्रक इटावा-फरुखाबाद हाईवे से गुजर रहा था। ग्राम राहिन के पास शीशम के पेड़ से उलझकर उसका त्रिपाल फट गया और नोटों की कतरन फैलती चली गई। ट्रक रुका नहीं और वहां से गुजर गया। सुबह क्षेत्र के अन्य किसानों को इसकी जानकारी हुई तो सभी ने इस कतरन को झोली में भरना शुरू कर दिया। कई स्कूली बच्चों ने भी अपने बैग में इन नोटों की कतरन भर ली। 

इटावा जिले के बसरेहर इलाके में करीब चार किमी के दायरे में सड़क पर हजारों की संख्या में कटे-फटे नोट बिखरे मिलने से सनसनी फैल गई। करीब चार किलोमीटर के दायरे में 100, 50, 20 ओर 10 रुपये के हजारों की तादात में फटे हुए नोट मिले जिसे देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सड़क पर बिखरें नोटों में 50 के नए और 100, 20 ओर एक रुपये के पुराने नोट शामिल है।

नोटों के टुकड़े मिलने के बाद बड़ी तादात में इलाकाई लोग सड़कों पर नोटों के टुकड़े इकट्ठा करने में जुटे दिखायी पड़े। लोगों का मानना है कि किसी गाड़ी से इन नोटों को लेकर ले जाया जा रहा था जो रास्ते में बिखर गए। यह मार्ग सैफई हवाई पट्टी होते हुए आगरा की ओर जाता है। अमूमन गैरकानूनी गतिविधियो को करने वाले इस रास्ते का इस्तेमाल करते है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोगों का ऐसा मानना है कि तड़के आसपास कोई ऐसा वाहन इन नोटों को लेकर के इस मार्ग से गुजरा है जो पेड़ों की जद में आने के बाद में उसका त्रिपाल फट गया और वाहन में भरे हुए नोट सड़क में फैल गए हालांकि थाना पुलिस भी कटे हुए नोटों के बारे में कोई सही और सटीक जानकारी फिलहाल नहीं दे पा रही है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात की जानकारी दे दी गई है। थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि सड़क पर नोटों की कतरन फैलने के बारे में किसी ने सूचना नहीं दी। अब जानकारी हुई इसकी जांच कराएंगे।

chat bot
आपका साथी