वार्षिकोत्सव में दिखे कला,संस्कृति व मनोरंजन के आयाम

जागरण संवाददाता, इटावा : एसएमजीआई (सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स) के वार्षिकोत्सव में क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 07:21 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 07:21 PM (IST)
वार्षिकोत्सव में दिखे कला,संस्कृति व मनोरंजन के आयाम
वार्षिकोत्सव में दिखे कला,संस्कृति व मनोरंजन के आयाम

जागरण संवाददाता, इटावा : एसएमजीआई (सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स) के वार्षिकोत्सव में कला, संस्कृति व मनोरंजन के आयाम दिखाई दिए। यहां विभिन्न कोर्सेज के स्टूडेंट्स ने नाटक, नृत्य, देशभक्ति, मनोरंजन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से वार्षिकोत्सव को आनंद के उत्कर्ष तक पहुंचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर सिद्धार्थ व ग्रुप के चेयरमैन विवेक यादव के संग किया। अतिथियों ने कहा कि समय का मोल समझ कर सफलता प्राप्त की जा सकती है। विद्यार्थी जीवन में समय का प्रबंधन और सही करियर के चुनाव पर ही फोकस होना चाहिए। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए ग्रुप के निदेशक डा. यूएस शर्मा ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। चेयरमैन विवेक यादव ने ग्रुप के द्वारा किए जा रहे शैक्षिक कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जो देर शाम तक चलता रहा। दिल बोले हड़िप्पा ग्रुप डांस और कन्या भ्रूण हत्या पर नाटिका प्रस्तुति के बाद देशभक्ति गीत ये देश है वीर जवानों का पर समूह नृत्य हुआ। इस बीच देश की साहसी पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा के साहस पर आधारित नृत्य नाटिका को जमकर सराहना और तालियां मिलीं। इन प्रस्तुतियों के बीच-बीच में देवेश पाल एक पागल सी लड़की आदि कविताएं सुनाईं तो मधुर ने बांसुरी बजाकर श्री कृष्ण गो¨वद हरे मुरारी आदि भजनों की धुन सुनाकर आनंदित कर दिया। इसके बाद वृद्ध मां-बाप को बेसहारा छोड़ने का मार्मिक प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके बाद रैम्प(मॉड¨लग) वॉक में स्टूडेंट्स ने पुराने रद्दी अखबारों से तैयार सुंदर ड्रेसों को प्रस्तुत करते हुए पुरानी चीजों को संरक्षित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सोलो डांस, फार्मेसी स्टूडेंट्स-टीचर्स एक्ट, ग्रुप सॉन्ग, ड्यूएट डांस, कौन बनेगा करोड़पति एक्ट आदि ईवेंट्स संपन्न हुए।

chat bot
आपका साथी