खरीद केंद्रों पर धान लेकर नहीं पहुंच रहे किसान

संवादसूत्र, बकेवर : शनिवार को धान खरीद केंद्रों पर जिलाधिकारी भरथना नंद प्रकाश मौर्या ने औ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 07:10 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 07:10 PM (IST)
खरीद केंद्रों पर धान लेकर नहीं पहुंच रहे किसान
खरीद केंद्रों पर धान लेकर नहीं पहुंच रहे किसान

संवादसूत्र, बकेवर : शनिवार को धान खरीद केंद्रों पर जिलाधिकारी भरथना नंद प्रकाश मौर्या ने औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पाया कि किसी भी धान खरीद केंद्र पर अभी तक धान बिकने नहीं पहुंचा है। शासन ने प्रदेश में धान की सरकारी खरीद के लिये कई स्थानों पर केंद्र खोले हैं। महेवा ब्लाक में दो स्थानों पर किसान सेवा सहकारी समिति बकेवर व महेवा में केंद्र को खोला गया है। एसडीएम को धान खरीद केंद्र तो खुले मिले परंतु एक भी दाना धान वहां पर अभी तक नहीं खरीदा गया है। उन्होंने महेवा में खाद्य विभाग के केंद्र का निरीक्षण किया जहां केंद्र खुला मिला। केंद्र प्रभारी विजय कांत ने बताया कि अभी तक कोई भी किसान धान बेचने नहीं आया है। बकेवर सहकारी समिति पर भी कोई किसान नहीं आया। एसडीएम ने बताया कि उनके द्वारा भरथना के 6 धान खरीद केंद्रों जिनमें चार मंडी के व एक साधन सहकारी समिति भोली व एक क्रय-विक्रय समिति भरथना का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी गई हैं। बताते हैं कि धान की फसल की कटाई अभी शुरू नहीं हुई है। महेवा केंद्र के प्रभारी विजय कांत ने बताया कि 17 फीसद से कम नमी का ही धान खरीदा जायेगा। धान साफ-सुथरा होना चाहिए, सामान्य धान 1750 रुपये व ग्रेड ए का धान 1770 रुपये प्रति कुंतल में खरीदा जायेगा।

chat bot
आपका साथी