गठबंधन में इटावा से सपा का प्रत्याशी मैदान में : अखिलेश

संवाद सहयोगी, सैफई (इटावा) : इटावा लोकसभा क्षेत्र से इस बार गठबंधन में समाजवादी पार्टी (सपा) क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 10:17 PM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 10:17 PM (IST)
गठबंधन में इटावा से सपा का प्रत्याशी मैदान में : अखिलेश
गठबंधन में इटावा से सपा का प्रत्याशी मैदान में : अखिलेश

संवाद सहयोगी, सैफई (इटावा) : इटावा लोकसभा क्षेत्र से इस बार गठबंधन में समाजवादी पार्टी (सपा) का प्रत्याशी उतारा जाएगा। यह जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी। वह फीरोजाबाद से लौटकर सोमवार शाम अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाकर कहा कि पुलिस व्यवस्था सपा सरकार में सबसे अच्छी थी। थानों को हमने नई गाड़ियां उपलब्ध कराई थीं लेकिन अब दादागीरी चल रही है।

उन्होंने कहा कि सपा केंद्र में बनने वाली सरकार में सम्मिलित होगी और हर गरीब को चार से पांच लाख रुपये तक का आवास देने का कार्य किया जाएगा। जब तक गरीब के पास घर नहीं होगा, तब तक प्रदेश खुशहाल नहीं होगा। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान पर तंज कसा कि शौचालयों में पानी नहीं पहुंचा पाए तो फिर कैसे होगा स्वच्छ भारत। शौचालयों की स्थिति बदतर है। गांव में लोग कंडे भूसा भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम समाजवादी पेंशन दे रहे थे। इसे सरकार ने बंद कर दिया। गोशाला के लिए प्रदेश सरकार ने जो बजट तय किया है, वह निर्माण के लिए काफी नहीं है। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के बजट में कटौती कर दी गई है।

खाद की बोरी में कटौती, रेट वही

अखिलेश ने कहा कि खाद की बोरी में कटौती कर ली गई जबकि रेट वही रखा गया है। किसानों को गुमराह किया जा रहा है।

भाजपा वाले करते झूठा प्रचार, सावधान रहें

उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा से सावधान रहने की नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस वाले झूठा प्रचार करते हैं। हमें उनके बहकावे में नहीं आना। पार्टी कार्यकर्ताओं को जिस जगह की जिम्मेदारी दी जाए वहीं पर रहकर कार्य करें।

नेताजी को कम से कम 10 लाख वोटों से जिताएं

उन्होंने कहा कि मैनपुरी लोकसभा सीट से नेता जी की लड़ने की इच्छा है। वह चुनाव लड़ेंगे तो उनका जो आदेश होगा वह हम लोग पालन करेंगे। इस पर हमारी व आपकी जिम्मेदारी होगी कि नेता जी को कम से कम 10 लाख वोटों से जिताया जाए। कन्नौज के लोगों से भी उन्होंने कहा कि उन्हें (अखिलेश यादव) कम से कम 8 लाख वोटों से जिताएं।

यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मुलायम ¨सह यादव के भाई राजपाल ¨सह यादव, प्रधान सैफई दर्शन ¨सह यादव, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष फुरकान अहमद, भारत ¨सह यादव, शिवराम ¨सह यादव, अंकित यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी