70 महिलाओं को राज मिस्त्री बनाकर किया आत्मनिर्भर

जागरण संवाददाता, इटावा : महिलाओं को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Jan 2018 03:00 AM (IST) Updated:Wed, 31 Jan 2018 03:00 AM (IST)
70 महिलाओं को राज मिस्त्री बनाकर किया आत्मनिर्भर
70 महिलाओं को राज मिस्त्री बनाकर किया आत्मनिर्भर

जागरण संवाददाता, इटावा : महिलाओं को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत महेवा ब्लाक क्षेत्र की 70 महिलाओं को राज मिस्त्री का प्रशिक्षण दिया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में उनको निर्माण कार्य करने की कला प्रयोगात्मक रूप से सिखाई गई। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को टूल किट निश्शुल्क प्रदान की गई।

जनपद में राष्ट्रीय आजीविका मिशन में महेवा ब्लाक अग्रणी है। इसके तहत इस क्षेत्र की महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। इस क्षेत्र की कई महिलाएं प्रशिक्षक के रूप में अन्य जिलों में जाकर वहां की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इस क्षेत्र की महिलाएं अभी राज मिस्त्री के क्षेत्र में नहीं थीं। शौचालय निर्माण इन दिनों से तेजी से कराया जा रहा है, इसमें राज मिस्त्री की कमी होने से कार्य प्रभावित हो रहा है। महिलाएं निर्माण कार्य की मजदूरी तो कर रही हैं लेकिन राज मिस्त्री नहीं बन सकी। मिशन के माध्यम से उन्हें इस क्षेत्र में लाया गया। इसके तहत 70 महिलाओं को निर्माण कार्य के निपुण अभियंताओं द्वारा महेवा ब्लाक के सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें डीपीसी शशि प्रकाश ने सक्रिय योगदान किया। प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने किया था, जिला पंचायत राज अधिकारी रामबरन ¨सह, एडीपीआरओ रोहित कुमार, जिला स्वच्छ भारत प्रेरक ऐश्वर्या मिश्रा तथा दिव्यांशु ने प्रोत्साहित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिन प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं पर शौचालय नहीं हैं वे पहले अपने-अपने शौचालय का निर्माण करेगी। इससे पूर्णरूपेण दक्ष हो जाएंगी। इसके पश्चात अन्य लोगों का निर्माण कार्य उनको स्वत: ही मिलने लगेगा। महेवा के बाद अन्य ब्लाक क्षेत्र की महिलाओं को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी