श्रीराम जन्मोत्सव पर अखंड पाठ

इटावा, जागरण संवाददाता : श्रीराम जन्मोत्सव पर्व पर श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ कराकर जन्मोत्सव ध

By Edited By: Publish:Tue, 31 Mar 2015 01:09 AM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2015 01:09 AM (IST)
श्रीराम जन्मोत्सव पर अखंड पाठ

इटावा, जागरण संवाददाता : श्रीराम जन्मोत्सव पर्व पर श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ कराकर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

दुर्गामाता मंदिर कृष्णापुरम कालोनी सराय दयानत आगरा रोड पर नवरात्र पर्व से धार्मिक कार्यक्रम व अनुष्ठान जारी है। मंदिर समिति के अध्यक्ष बृजानंद शर्मा तथा महामंत्री राजीव यादव ने बताया कि उदासीन अखाड़ा पुरविया टोला प्रमुख गणेशदास महाराज के सानिध्य में नवरात्र पूजन तथा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आचार्य विवेक शुक्ल ने संपन्न कराए। अखंड पाठ का समापन होने के पश्चात 31 मार्च को साप्ताहिक मंगल मिलन सत्संग होगा। एक अप्रैल को मंदिर स्थापना दिवस पर शाम चार बजे भंडारा होगा। इन कार्यक्रमों में जलवीर ¨सह यादव, नीरज राजपूत, अकर्ष मिश्रा, देव यादव, सुधीर यादव, निप्पू यादव, उत्कर्ष मिश्रा आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी