रामलीला महोत्सव होगा आकर्षण का केंद्र

By Edited By: Publish:Tue, 02 Sep 2014 05:33 PM (IST) Updated:Tue, 02 Sep 2014 05:33 PM (IST)
रामलीला महोत्सव होगा आकर्षण का केंद्र

ऊसराहार, संवादसूत्र :

श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसका आगाज 5 अक्टूबर से होगा। श्रमजीवी विद्यालय में आयोजित समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रसिद्ध संत शोभन सरकार के शिष्यों की बालरूप जोड़ी राम लक्ष्मण की भूमिका में रहेगी। नाट्य लीला में झांकियों के माध्यम से कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रसिद्ध कलाकार आयेंगे। 5 अक्टूबर को शिव बारात, 6 अक्टूबर को श्रीराम जन्म के साथ लीला काप्रारंभ 7 अक्टूबर को धनुष यज्ञ 8 अक्टूबर को कैकेयी वरदान 9 अक्टूबर को राम-केवट संवाद, भरतमिलाप की लीला 10 अक्टूबर को सीताहरण 11 अक्टूबर लंका दहन 12 अक्टूबर को लक्ष्मण शक्ति, रावण के साथ 13 अक्टूबर को राम-राज्य अभिषेक होगा। समिति के गौरव गुप्ता व राजकिशोर गुप्ता ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संजीव कश्यप, दिनेश कश्यप, ज्ञानेंद्र अवस्थी, संजीव कौशल, लालू गुप्ता, राजू गुप्ता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी