प्रदेश में माहौल बिगाड़ रही भाजपा

By Edited By: Publish:Wed, 20 Aug 2014 01:45 AM (IST) Updated:Wed, 20 Aug 2014 01:45 AM (IST)
प्रदेश में माहौल बिगाड़ रही भाजपा

इटावा, जागरण संवाददाता : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा प्रदेश में माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है। मुजफ्फरनगर से लेकर कांठ, सहारनपुर व फैजाबाद में भाजपा के लोगों ने माहौल को खराब करने का प्रयास किया है। यह अब रिपोर्ट से भी स्पष्ट हो गया है।

उन्होंने बताया कि इसके बावजूद भी उन्हें अपने काम पर भरोसा है। सरकार अच्छा काम कर रही है और उसके परिणाम अतिशीघ्र सामने आयेंगे। उपचुनाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का कामकाज सबके सामने है। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को अच्छी सफलता मिलेगी। नरेंद्र मोदी का प्रभाव उत्तर प्रदेश में अब खत्म हो गया है।

मुख्यमंत्री मंगलवार की शाम सैफई पहुंचे थे। उन्होंने इटावा मैनपुरी फोरलेन हाइवे के निर्माण में हो रहे विलंब पर भी खासी नाराजगी जतायी। पीडब्लूडी के अफसरों को तत्काल तलब किया गया है और उन्हें पूरी रिपोर्ट देने को कहा गया है। इस हाइवे पर काम कर रही कंपनी के कार्य से मुख्यमंत्री नाराज दिखे। उन्होंने पूरे मामले पर पीडब्लूडी के वरिष्ठ अधिकारियों से रिपोर्ट भी मांगी है।

उनके साथ सांसद धर्मेद्र यादव भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी