दोपहंर बाद बदला मौसम का मिजाज बारिश केदिखे आसार

बीते दिन तक राहत भरे मौसम के बाद शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jan 2020 10:28 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jan 2020 06:10 AM (IST)
दोपहंर बाद बदला मौसम का मिजाज बारिश केदिखे आसार
दोपहंर बाद बदला मौसम का मिजाज बारिश केदिखे आसार

एटा, जागरण संवाददाता: बीते दिन तक राहत भरे मौसम के बाद शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला दोपहंर बाद मौसम ने फिर करवंट ली और धूप के बाद आसमान में बादल मड़राते नजर आए। बारिश की संभावना को लेकर लोग चितित नजर आए। वहीं सर्द तेज हवाओं ने भी लोगों को परेशान किया। दिन का न्यूनतम तापमान नौ और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को सुबह साफ आसमान के साथ हुई। सूर्यदेव ने भी समय से दर्शन दे दिए और धूप निकल आई। जिसके चलते मौसम में दोपहर तक काफी लोगों ने राहंत मेहंसूस की। हालांकि, बादलों और सूर्य की लुकाछिपी भी चलती रही। लेकिन तीन बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में घने बादल छा गए, जिन्होंने सूर्यदेव को पूरी तरह घेर लिया। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। वहीं, बादलों का मिजाज देख लोग आशंकित थे कि कभी भी वर्षा शुरू हो सकती है। ऐसे में फिर ठंड अपना असर दिखाएगी। पखवाड़े भर पहले भी बारिश और ओलावृष्टि के बाद अचानक ठंड बढ़ी थी। उधर, किसानों की नजरें भी आसमान पर टिकी रहीं। उनका कहना था कि हल्की और कम बारिश तो फसलों के लिए अच्छी है। लेकिन तेज और अधिक वर्षा या ओलावृष्टि हुई तो फसलों को नुकसान पहुंचेगा।

कोहरे में बरतें यह सावधानियां

---------

- सड़क किनारे से थोड़ी दूरी बनाकर दाहिनी ओर ही चलें।

- मुड़ते समय इंडिकेशन जरूर दें, जहां अनुमति नहीं है वहां से यू टर्न न लें।

- संकेतकों को पूरी समझ रखें, जिससे चेतावनी आदि का पता लग सके।

- गाड़ी को चेक करने के बाद ही उसमें बैठे, कमी है तो पहले उसे सुधरवाएं।

- निर्धारित गति सीमा का पालन करें। सीट बैल्ट जरूर लगाएं।

- वाहन में फॉग लाइट हो, साथ ही इंडीकेटर सही तरह से काम कर रहे हों।

- लाइट जलाकर ही चलें, जिससे दूसरे वाहन चालक को जानकारी हो सके।

- दुपहिया वाहन पर तीन लोग सवारी न करें।

- बैठे हुए दोनों लोग हेलमेट जरूर लगाएं।

- कान में लीड लगाकर न चलें, न ही मोबाइल का प्रयोग करें।

chat bot
आपका साथी