उफन रहे नाले, नाजुक होंगे हालात

एटा प्रमुख मार्गो और गलियों में भविष्य में होने वाली जलजमाव की समस्याओं से शहरवासियों को भले ही छुटकारा मिल जाए लेकिन सीवर की समस्याओं से निजात नहीं मिल रही है7

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Mar 2019 09:40 PM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2019 09:40 PM (IST)
उफन रहे नाले, नाजुक होंगे हालात
उफन रहे नाले, नाजुक होंगे हालात

जागरण संवाददाता, एटा : प्रमुख मार्गो और गलियों में भविष्य में होने वाली जलजमाव की समस्याओं से शहरवासियों को भले ही छुटकारा मिल जाए, मगर सीवर लाइन बिछाए जाने से उत्पन्न समस्याओं से फिलहाल उन्हे छुटकारा मिलने वाला नहीं है। जलभराव की दिक्कतों से अभी शहरवासियों को डेढ़ वर्ष और जूझना होगा। मार्गो की खोदाई से निकलने वाली गिट्टी और मिट्टी हाल में हुई वर्षा में बहकर नालों में समा गई है। जिससे नाले चोक होकर उफान भर रहे हैं। वर्षा में शहर के हालात और भी नाजुक होने के आसार हैं।

दरअसल शहर के कई मार्गो पर सीवर लाइन बिछाए जाने के कारण खोदाई कराई गई। इनमें गलियों में भी सीवर लाईन डालने को खोदाई कर पाइप फिट किए गए। चूंकि जलनिगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के बाद समय से खोदाई किए गए मार्गो और गलियों में समतलीकरण नही कराया गया, इस कारण खोदाई से निकली मिट्टी पिछले एक सप्ताह से रुक रुककर हो रही वर्षा के पानी के सम्पर्क में आने से बहकर नालों में समा गई है। फलस्वरूप नाले सिल्ट से चोक होकर बजबजाने लगे हैं। हालात यह हैं कि सीवर लाइन जिन मार्गो पर बिछाई जा चुकी है, वहां के हालात अभी से नाजुक हैं। ग्रीष्म की अभी शुरूआत हुई है। ऋतु परिवर्तन के बाद जब बरसात का सीजन आएगा, शहर में जलभराव और चारों ओर सिल्ट उफनकर सड़कों और गलियों में निकास की बढ़ी बाधा बनेगी।

chat bot
आपका साथी