योजनाओं से सुधर रही गरीबों की स्थिति

जागरण संवाददाता, एटा, अलीगंज: सांसद, विधायक, पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्राम स्वराज यात्रा निकाली

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 May 2018 10:54 PM (IST) Updated:Tue, 08 May 2018 10:54 PM (IST)
योजनाओं से सुधर रही गरीबों की स्थिति
योजनाओं से सुधर रही गरीबों की स्थिति

जागरण संवाददाता, एटा, अलीगंज: सांसद, विधायक, पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्राम स्वराज यात्रा निकाली गई। जिसमें दर्जन भर गांवों में पहुंचकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

शुभारंभ फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल ¨सह राठौर तथा पालिकाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। बाइक रैली ग्राम दहेलिया, ढ¨टगरा, नदराला, खानपुर, अलीपुर, नगला सिमरा, सराय अगहत, उभई असदनगर, नयागांव, जैथरा होते हुए धुमरी पहुंची जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। सांसद ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि गरीबों को निश्शुल्क गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास, किसान बीमा योजना आदि की जानकारी दी। विधायक सत्यपाल ¨सह राठौर ने कहा कि प्रदेश के अंदर सपा सरकार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ दी गई थी। भाजपा सरकार ने अपने एक साल में इसे पटरी पर लाने का काम किया है। आज प्रदेश में कानून का राज है। गरीबों को सस्ता गेहूं-चावल उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम को पालिकाध्यक्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेशचंद्र गुप्ता, डॉ. अशोक रत्न शाक्य ने भी संबोधित किया। गोपाल शर्मा, मुन्नालाल राजपूत, जीतू राठौर, रामबरन ¨सह, नवीन तोमर, शिवा तोमर, सुबोध गुप्ता आदि भाजपाइयों ने ग्राम स्वराज यात्रा में भाग लिया।

chat bot
आपका साथी