खरीफ के लिए बारिश पर टिकी निगाहें

जलेसर संवादसूत्र। दो दिन रहे सुहावने मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदला। गुरुवार से अधिकतम तापमान में आयी तल्खी ने जहां गर्मी में बढ़ोतरी दर्ज की है। वहीं तेज धूप के साथ वायुमंडल में नमी की मात्रा भी बढ़ी है। जिसने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। अब किसान खरीफ की फसल के लिए बारिश पर टकटकी लगाए है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jun 2019 11:27 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jun 2019 06:31 AM (IST)
खरीफ के लिए बारिश पर टिकी निगाहें
खरीफ के लिए बारिश पर टिकी निगाहें

जलेसर, संवादसूत्र। दो दिन रहे सुहावने मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदला। गुरुवार से अधिकतम तापमान में आयी तल्खी ने जहां गर्मी में बढ़ोतरी दर्ज की है। वहीं तेज धूप के साथ वायुमंडल में नमी की मात्रा भी बढ़ी है। जिसने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। अब किसान खरीफ की फसल के लिए बारिश पर टकटकी लगाए है।

खरीफ की फसल को लेकर किसानों में बेचैनी साफ दिख रही है। एक ओर जहां रजवाह व माइनर सूखी है वहीं खेत प्यासे हैं। अघोषित विद्युत कटौती के चलते नलकूप भी जमीन के हलक को तर नहीं कर पा रहे। ऐसे में अब अन्नदाता को सिर्फ बरसात से ही आस है। शकरौली क्षेत्र के सतेंद्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, अनिल कौशिक ने बताया कि शकरौली रजवाह में 6 माह से पानी नही आया। यही हाल लोधीपुर रजवाह व सीतापुर रजवाह का है। सूखे रजवाहों ने किसानों की उम्मीद तोड़ दी है। ऐसे में किसान मानसून पर टकटकी लगाए है।

chat bot
आपका साथी