Etah News: सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव का भतीजा पुलिस ने भेजा जेल, गैंगस्टर मामले में जुगेंद्र यादव को नोटिस

Rameshwar Singh Yadav इंस्पेक्टर क्राइम सत्यवीर सिंह ने थाने आकर बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस चस्पा किया है। यह नोटिस गांव अमृतपुर रघुपुर स्थित आवास पर चस्पा किया गया। जुगेंद्र को 27 सितंबर दोपहर 12 बजे तक का समय बयान दर्ज कराने को दिया गया है।

By Anil Kumar GuptaEdited By: Publish:Mon, 26 Sep 2022 10:54 PM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2022 10:54 PM (IST)
Etah News: सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव का भतीजा पुलिस ने भेजा जेल, गैंगस्टर मामले में जुगेंद्र यादव को नोटिस
Etah News: रामेश्वर सिंह यादव के भतीजे को पुलिस ने भेजा जेल।

एटा, जागरण टीम। यूपी के एटा जिले में पुलिस ने सपा नेता के भतीजे पर कार्रवाई की है। मलावन पुलिस ने लूट, हमला और छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव के भतीजे विनोद यादव को सोमवार को जेल भेज दिया गया। इसके अलावा गैंगस्टर मामले में वांछित चल रहे विनोद के चाचा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को थाने आकर बयान दर्ज कराने का नोटिस भी पैतृक आवास गांव अमृतपुर रघुपुर पर चस्पा किया गया।

जेल भेजा रामेश्वर सिंह यादव का भतीजा

मलावन थाने में सपा नेताओं और स्वजन के विरुद्ध जमीनों पर अवैध कब्जों के चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने हाल ही में आरोपितों को थाने आकर बयान दर्ज कराने का नोटिस चस्पा किया था, जिसमें दो दिन का समय दिया गया था। रविवार देर शाम पूर्व विधायक रामेश्वर के पुत्र सुबोध यादव, भतीजे विनोद यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र पुष्पेंद्र यादव और परिवार के ही दीपक यादव बयान दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें... Agra Fort: शाहजहां के आखिरी लम्हों की ये दास्तां, एक बुर्ज में कैद रहा था ताजमहल बनवाने वाला शहंशाह

जिपंस विनोद पर दर्ज हैं ये मामले

जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव के विरुद्ध 18 सितंबर 2021 को थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव अकबरपुर कोट में लूट, महिला के साथ छेड़छाड़ और जानलेवा हमला की एफआइआर महिला ने दर्ज कराई थी, जबकि घटना 2 जून 2021 को हुई थी। तब से आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। मलावन पुलिस ने कस्बा से ही विनोद को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया। इस दौरान कचहरी पर थोड़ी गहमा-गहमी रही।

ये भी पढ़ें... Tajmahal: फ्राइडे को आए हैं आगरा और नहीं देख सके ताज, तब इन पांच जगहों से देखिए खूबसूरत ताजमहल

रामेश्वर सिंह यादव गैंगस्टर मामले में ही जिला कारागार में निरुद्ध

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह ने बताया कि विनोद की गिरफ्तारी पूर्व में दर्ज हुए मुकदमे को लेकर की गई है, जबकि गैंगस्टर मामले में अदालत के आदेश का पालन करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को अपना बयान दर्ज कराने का नोटिस दिया है। बता दें कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव गैंगस्टर मामले में ही जिला कारागार में निरुद्ध हैं। 

chat bot
आपका साथी