रंग-बिरंगे परिधानों में खूब मची डांडिया की धूम

एटा, जागरण संवाददाता: सोमवार को आयोजित डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 10:35 PM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 10:35 PM (IST)
रंग-बिरंगे परिधानों में खूब मची डांडिया की धूम
रंग-बिरंगे परिधानों में खूब मची डांडिया की धूम

जागरण संवाददाता, एटा: शहर के ग्रीन पार्क में सोमवार की शाम रंग-बिरंगे परिधानों में डांडिया पर महिलाओं की मस्ती देखते ही बनी। यहां नवरात्र समाप्ति के बाद गंगा ज्योति संस्थान द्वारा आयोजित डांडिया उत्सव में शहर की महिलाओं के डेढ़ दर्जन से ज्यादा ग्रुपों ने सहभागिता कर खूब जलवा दिखाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. निरूपमा वर्मा व डा. श्यामलता वेद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गणेश वंदना डा. रूपा जैन ने प्रस्तुत की। स्वागत गीत शबनम व प्राची के ग्रुप ने प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। अपूर्वा जैन ने स्वरचित कविता का पाठ किया। सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी स्कूल के बालिका ग्रुप ने अद्भुत नृत्य से महिलाओं को आकर्षित किया।

तदुपरांत स्ट्रांग लेडी ग्रुप की डा. रूपा जैन, अलंकार ग्रुप की रितु कपूर, सुंदरम ग्रुप की आशा, स्वीट ग्रुप, मधुर मिलन ग्रुप, शवनम ग्रुप आदि ने अपने ग्रुप लीडर के नेतृत्व में मंच पर खूब धमाल मचाया। भक्ति गीतों पर डांडिया की गूंज पर दर्शक बनी महिलाएं भी खुद को गीत-संगीत से दूर न रख सकीं। प्रीति वाष्र्णेय, आशा गुप्ता, रूबी, नीलम गुप्ता, गीतु, सुमन खेमका, ममता जौहरी, ¨रकी के ग्रुपों ने भी डांडिया पर खूब मस्ती की। चार घंटे तक डांडिया की धूम रही। अंत में प्रतिभागियों को कार्यक्रम संयोजिका प्रेमलता वर्मा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रवेश भारद्वाज, सीमा, अलका, रूबी बंसल, सीमा वाष्र्णेय, वीना कपूर, विजय लक्ष्मी, नीलम जैन, रेखा गोयल, दीपिका अग्रवाल, शालिनी, साधना वाष्र्णेय, दया पालीवाल, अंजना गुप्ता आदि शहर की सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी