राजकीय सम्मान के साथ सैनिक की अंत्येष्टि

अंतिम दर्शन करने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 05:35 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 05:35 PM (IST)
राजकीय सम्मान के साथ सैनिक की अंत्येष्टि
राजकीय सम्मान के साथ सैनिक की अंत्येष्टि

संसू, जलेसर (एटा): लद्दाख में ड्यूटी के वक्त हुई सेना के जवान कुवेन्द्र कुमार की मौत के बाद रविवार को शव गांव पहुंचा। जवान के अंतिम दर्शन करने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ी। राजकीय सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जलेसर थाना क्षेत्र के गांव अकराबाद निवासी कुवेन्द्र कुमार सेना में नौकरी करते थे। जिनकी लद्दाख में तैनाती के वक्त हालत बिगड़ने से चंडीगढ़ के एक अस्पताल में मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वजन में चीत्कार मचा हुआ था। रविवार को सैनिक का शव उनके गांव लाया गया। जवान को अंतिम बार देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं जानकारी मिलने के बाद जलेसर एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री, सीओ मुहम्मद इरफान नासिर खान के साथ ही पुलिस बल पहुंच गया। सैनिक को अधिकारियों ने पुष्प अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। पिता राजकुमार ने बताया कि उनके बेटे की सेना में नौकरी वर्ष 2002 में लगी थी। पूर्व एमएलसी पप्पू भैया, पूर्व विधायक कुबेर सिंह अंगरिया, नवीन प्रताप सिंह, राजा ठाकुर, श्यामवीर सिंह, सज्जन पाल सिंह, महावीर सिंह, रमेश पाल सिंह, रामू, केशव सिंह राणा एडवोकेट, जितेंद्र पाल सिंह सिसोदिया, नागेंद्र प्रताप सिंह, हरि सिंह बघेल, दिनेश चंद्र शर्मा, राजू मास्टर, रामजीलाल राजपूत, आशु ठाकुर, अजय मोहन शर्मा, दर्शन पाल सिंह, बंटू ठाकुर, पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी