बाइक सवार पर हमला, घायल

बागवाला क्षेत्र में मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला के घायल होने के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 04:48 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 04:48 PM (IST)
बाइक सवार पर हमला, घायल
बाइक सवार पर हमला, घायल

जागरण संवाददाता, एटा : बागवाला क्षेत्र में मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला के घायल होने के बाद ग्रामीणों ने चालक पर हमला बोल दिया। जिसमें वह घायल हो गया।

मंगलवार दोपहर 12.30 बजे ग्राम वाजिदपुर निवासी बबलू रिश्तेदार गीता और पूनम को लेकर मोटरसाइकिल से ग्राम नगला बरी से वापस घर लौट रहा था। वह जैसे ही ग्राम भलाईपुर के निकट पहुंचे कि तभी बलराम ¨सह की पत्नी कपूरी देवी टक्कर लगने से घायल हो गई। महिला के घायल होते ही आधा दर्जन ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने लाठी-डंडों से हमलाकर बबलू को घायल कर दिया। हमले में घायल बबलू और हादसे में घायल कपूरी देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरी ओर जसरथपुर के ग्राम सरोंठ निवासी गीता देवी पत्नी अनिल कुमार ने गांव के ही राहुल समेत तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीटकर घायल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सकीट क्षेत्र के ग्राम अंगदपुर में हुई मारपीट में ब्रजपाल और उसकी पत्नी मीना देवी घायल हो गई।

chat bot
आपका साथी