कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी व दायित्व का खुद हो बोध

देवरिया: नगर पालिका परिषद के सभागार में भाजपा की बैठक रविवार को हुई। इस दौरान क्षेत्रीय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Jul 2018 10:13 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jul 2018 10:13 PM (IST)
कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी व दायित्व का खुद हो बोध
कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी व दायित्व का खुद हो बोध

देवरिया: नगर पालिका परिषद के सभागार में भाजपा की बैठक रविवार को हुई। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री संगठन रत्नाकर व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र ¨सह ने जिला पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री संगठन रत्नाकर ने कहा कि देवरिया जनपद का इतिहास रहा है। इस देवभूमि में जन्मे कई लाल ने देश का मान बढ़ाया है। यहां समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने वाले लोग रहे हैं। बाल्यावस्था से हम देवरिया को देखते आ रहे हैं। 25 वर्षों से संगठन का कार्य करते आ रहे हैं। पांच साल से विशेष कार्यों का अनुभव हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी, दायित्व का बोध खुद होना चाहिए।

क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र ¨सह ने कहा कि किसी भी दल या संगठन के लिए कार्यकर्ता ही रीढ़ होता है। संगठन मजबूत होगा तो नेतृत्व मजबूत होगा। नेतृत्व के मजबूत होने से लक्ष्य प्राप्त करना संभव है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह गर्व का विषय है। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि जनपद के सभी कार्यकर्ता उर्जावान हैं। वे अपने दायित्व व जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हैं। बैठक को सांसद र¨वद्र कुशवाहा, पूर्व सांसद व लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त श्रीप्रकाश मणि, विधायक जन्मेजय ¨सह, नगर पालिका अध्यक्ष अलका ¨सह ने संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री अजय दुबे ने किया।

इस मौके पर सज्जन मणि, विजय कुमार दुबे, शशि प्रकाश मिश्र, राजेंद्र मल्ल, डा. अजय मणि, डा. सत्यप्रकाश मणि, ¨वदा कुशवाहा, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, विशंभर मिश्र, अंगद तिवारी, दिनेश मणि, कृष्णानाथ राय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी