नवदंपती ने खाया जहरीला पदार्थ

दस दिन पहले ही दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किए। युवक अपनी नवविवाहिता को लेकर घर पहुंचा अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा भूल दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jul 2019 11:14 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jul 2019 11:14 PM (IST)
नवदंपती ने खाया जहरीला पदार्थ
नवदंपती ने खाया जहरीला पदार्थ

देवरिया : दस दिन पहले ही दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किए। युवक अपनी नवविवाहिता को लेकर घर पहुंचा, अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा भूल दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें नवविवाहिता की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने भर्ती कर लिया, जबकि युवक को उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी।

गांव के श्याम विजय पांडेय की शादी दस दिन पूर्व कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर में नीतू पांडेय से हुई। शादी के बाद नीतू ससुराल पहुंची। साथ में उसकी छोटी बहन भी आई हुई थी। श्याम विजय पांडेय शुक्रवार की रात साली को लेकर ससुराल गया और उसे छोड़कर चला आया। इसके बाद किसी बात को लेकर श्याम विजय व नीतू के बीच मनमुटाव हो गया। शनिवार की सुबह श्याम विजय ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख नीतू ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। तत्काल दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि दोनों घटना के कारण नहीं बता रहे हैं।

chat bot
आपका साथी