शिवधनी ने 50 मिनट में पूरी की दस किमी की दौड़

देवरिया: पुलिस लाइन में चल रहे 67वीं अंतर जनपदीय पुलिस तैराकी एवं क्रास कंट्री रेस के दूसरे दिन शनि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jun 2018 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jun 2018 11:15 PM (IST)
शिवधनी ने 50 मिनट में पूरी की दस किमी की दौड़
शिवधनी ने 50 मिनट में पूरी की दस किमी की दौड़

देवरिया: पुलिस लाइन में चल रहे 67वीं अंतर जनपदीय पुलिस तैराकी एवं क्रास कंट्री रेस के दूसरे दिन शनिवार को दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें गोरखपुर जोन के 8 जनपदों के पुलिस धावकों ने हिस्सा लिया। रविवार को इस प्रतियोगिता का समापन आइजी जोन नीलाब्जा चौधरी करेंगे।

पुलिस लाइन में सुबह ही दौड़ प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसमें आठ जनपदों के दो दर्जन से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। दस किलोमीटर की दौड़ में गोरखपुर के शिवधनी यादव ने बेहतर प्रदर्शन किया और 49.58 मिनट में यह दौड़ पूरी कर ली। जबकि गोरखपुर के ही सुनील पांडेय ने भी 50.15 मिनट में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तीसरे नंबर पर देवरिया के विक्रांत रहे। उन्होंने यह दौड़ 50.32 में पूरी कर ली। दौड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ी।

chat bot
आपका साथी