स्कार्पियो पेड़ से टकराई, आधा दर्जन घायल

कोतवाली क्षेत्र के सिहोरचक के समीप रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग पर बरात से लौट रही एक स्कार्पियो मंगलवार की रात पेड़ से टकरा गई। जिससे स्कार्पियो में सवार आधा दर्जन बराती घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 11:48 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 11:48 PM (IST)
स्कार्पियो पेड़ से टकराई, आधा दर्जन घायल
स्कार्पियो पेड़ से टकराई, आधा दर्जन घायल

देवरिया: कोतवाली क्षेत्र के सिहोरचक के समीप रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग पर बरात से लौट रही एक स्कार्पियो मंगलवार की रात पेड़ से टकरा गई। जिससे स्कार्पियो में सवार आधा दर्जन बराती घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र से एक बरात बड़हलगंज गई थी। देर रात बरात में हिस्सा लेने के बाद कुछ बराती एक स्कार्पियो में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। अभी वह सिहोर चक के समीप पहुंचे थे कि अचानक स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और स्कार्पियो में सवार सच्चिदानंद यादव, विशाल यादव, शिवकुमार, अमित, सुधीर निवासी कैथवलिया समेत आधा दर्जन लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया।

chat bot
आपका साथी