नाली विवाद में सेवानिवृत्त कर्मचारी की पीटकर हत्या

भलुअनी क्षेत्र के बिछौली तिवारी गांव में नाली के विवाद में मनबढ़ों ने रिटायर कर्मचारी की पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने छह नामजद आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी। घटना में शामिल मास्टर माइंड को भलुअनी पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Aug 2018 12:05 AM (IST) Updated:Tue, 28 Aug 2018 12:05 AM (IST)
नाली विवाद में सेवानिवृत्त कर्मचारी की पीटकर हत्या
नाली विवाद में सेवानिवृत्त कर्मचारी की पीटकर हत्या

देवरिया : भलुअनी क्षेत्र के बिछौली तिवारी गांव में नाली के विवाद में मनबढ़ों ने रिटायर कर्मचारी की पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने छह नामजद आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी। घटना में शामिल मास्टर माइंड को भलुअनी पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भलुअनी थानाक्षेत्र के बिछौली तिवारी निवासी राम¨सगार यादव (70) कानपुर गन फैक्ट्री से सेवानिवृत्त हुए थे। घर पर बेटी, दामाद के साथ गांव पर रहते थे, जबकि बेटा मुंबई में परिवार लेकर रहता है। पड़ोसी रिटायर कर्मचारी के घर के सटे कच्ची नाली बनाकर पानी गिरा रहे थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह दस बजे के करीब सेवानिवृत्त कर्मचारी ने नाली में प्लास्टिक की पाइप डालकर पानी बहाने को कहा। यह बात दिव्यांग लालमणि यादव को नागवार लगी। उसने गाली-गलौज शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दूसरे पक्ष के लोग गोलबंद होकर राम¨सगार को पीटकर घायल कर दिया। इसी बीच दिव्यांग ने राम¨सगार के सिर पर पत्थर पटक दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई। परिजन बुजुर्ग को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसओ भलुअनी का कहना है कि दोनों पक्ष के बीच नाली को लेकर विवाद था। मृतक के मकान के सटे पानी गिर रहा था। नाली में पाइप डालने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। दिव्यांग लालमणि ने इस दौरान कुछ उल्टा-सीधा कर दिया और बात बिगड़ गई। परिजनों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपित लालमणि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपितों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी