प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस का होगा सुपड़ा साफ: मोहन गुप्ता

समाजवादी साहू राठौर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जाएगा। गठबंधन को चुनाव में बड़ी सफलता मिलेगी। श्री गुप्त शनिवार को मालवीय रोड के निकट स्थित अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 May 2019 11:21 PM (IST) Updated:Sat, 11 May 2019 11:21 PM (IST)
प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस का होगा सुपड़ा साफ: मोहन गुप्ता
प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस का होगा सुपड़ा साफ: मोहन गुप्ता

देवरिया: समाजवादी साहू राठौर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जाएगा। गठबंधन को चुनाव में बड़ी सफलता मिलेगी। श्री गुप्त शनिवार को मालवीय रोड के निकट स्थित अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों का दौरा किया है। हर जगह महागठबंधन प्रभावी दिख रहा है। केंद्र सरकार की नीतियों से जनता परेशान है और इस सरकार से मुक्ति चाहती है। सरकार ने जीएसटी कानून लाकर और नोटबंदी कर व्यापारियों का उत्पीड़न किया है। भाजपा के नेता और सरकार के मंत्री सभाओं में विकास के बजाय हिदू-मुस्लिम की बात कह कर सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, कितु इस बार जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। टैक्स की आड़ में व्यापारियों से मनमाना वसूली की जा रही है। वैश्य खासकर साहू समाज के लोग सरकार के उत्पीड़न का चुनाव में हिसाब लेंगे। साहू समाज का लक्ष्य भाजपा का हराना है। देवरिया में व्यापारी व आम जन गठबंधन की नीतियों को पसंद कर रहे हैं। पूर्वांचल में अधिकांश सीटों पर गठबंधन प्रत्याशी मुख्य लड़ाई हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी