पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म!

खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। हालांकि देर रात तक इस मामले में मुकदमे की कार्रवाई नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 12:14 AM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 06:24 AM (IST)
पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म!
पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म!

देवरिया : खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। हालांकि देर रात तक इस मामले में मुकदमे की कार्रवाई नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

गांव का एक युवक पड़ोस की एक पांच साल की बच्ची को अपने पास बुलाया और खोप में भूसा निकालने की बात कहते हुए खोप में घुसा दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच वह बेहोश हो गई। बाद में उसके पिता को इसकी भनक लगी तो बेहोशी की हालत में उसे एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां उपचार किया गया। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने जांच भी की। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक भीष्मपाल सिंह यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी