कहीं भी उत्पाद बेच सकेंगे किसान

देवरिया के प्रगतिशील किसानों ने नए कानून को बताया लाभकर।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 08:00 AM (IST)
कहीं भी उत्पाद बेच सकेंगे किसान
कहीं भी उत्पाद बेच सकेंगे किसान

देवरिया: केंद्र सरकार ने कृषि सुधार के लिए दो महत्वपूर्ण बिल सदन में पारित किया है। इससे कृषि क्षेत्र में कई बदलाव आएंगे। किसान अपने उत्पादों को दूसरे राज्य में स्वतंत्र रूप से बेच सकेंगे। किसान अनुबंध खेती के लिए प्राइवेट प्लेयर्स या एजेंसियों के साथ भी साझेदारी कर सकते हैं। इससे किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी। नए बिल को लेकर प्रगतिशील किसानों ने जागरण से बातचीत में अपने विचार साझा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों को भरोसा है। वह अहित नहीं कर सकते। सदन में पास दोनों विधेयक किसानों के हित में हैं। बिचौलियों व तमाम अवरोधों से मुक्ति मिलेगी। कृषि सुधार से किसानों को अपनी उपज बेचने के नये अवसर मिलेंगे, जिससे मुनाफा बढ़ेगा।

-बिजेश्वरी सिंह, भईया बिजौली, प्रगतिशील किसान दोनों विधेयक की कई बातें किसानों के हित में है। किसान अपनी उपज कहीं भी बेच सकते हैं। आधुनिक तकनीक से खेती को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर हम सशंकित हैं। सरकार को इसे खत्म नहीं करना चाहिए।

बजरंगी दुबे, खिरहां, प्रगतिशील किसान कृषि क्षेत्र में सुधार की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। सरकार की तरफ से लाए गए बिल से क्या बदलाव आएगा, यह देखने की बात होगी। किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना चाहिए।

कुबेर यादव, बैतालपुर, प्रगतिशील किसान कृषि क्षेत्र में बदलाव की सख्त जरूरत महसूस की जा रही थी। सदन में बिल पास होने से किसानों की माली हालत में सुधार की उम्मीद जगी है, लेकिन सरकार को बिल पारित कराने से पहले प्रचार-प्रसार करना चाहिए। जिससे किसानों को इसके अच्छे परिणामों के बारे में पता चल सके।

परमानंद पांडेय, रुद्रपुर, प्रगतिशील किसान

chat bot
आपका साथी