जन्मदिन की पार्टी में डीजे बजाने को लेकर मारपीट

देवरिया के चुरिया गांव में हुए विवाद में दस लोग घायल हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 11:34 PM (IST)
जन्मदिन की पार्टी में डीजे बजाने को लेकर मारपीट
जन्मदिन की पार्टी में डीजे बजाने को लेकर मारपीट

देवरिया: लार थाना क्षेत्र के ग्राम चुरिया में जन्मदिन की पार्टी में तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर शनिवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दस लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया।

गांव के दुखंती प्रसाद के घर एक बच्चे के जन्मदिन की पार्टी थी। रात में 11 बजे डीजे तेज आवाज में बजाने पर पड़ोसी रामाशीष प्रसाद ने विरोध जताया तो मारपीट होने लगी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रात को ही उप निरीक्षक अमरनाथ सोनकर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल योगेंद्र, विशाल समेत दस लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने कहा कि जल्द ही इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी