विद्यालयों में चलेगा महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग अब गंभीर हो गया है। एक महीने तक जनपद के विभिन्न विद्यालयों में पहुंच कर पुलिस टीमें छात्राओं को जागरूक करेंगी और उन्हें पंपलेट भी उपलब्ध कराया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jun 2019 11:43 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jun 2019 11:43 PM (IST)
विद्यालयों में चलेगा महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान
विद्यालयों में चलेगा महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

देवरिया: महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग अब गंभीर हो गया है। एक महीने तक जनपद के विभिन्न विद्यालयों में पहुंच कर पुलिस टीमें छात्राओं को जागरूक करेंगी और उन्हें पंपलेट भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग ने शुक्रवार को हर थाना क्षेत्र में टीमों का गठन भी कर दिया और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा हर विद्यालय पर पुलिस विभाग का एक नंबर भी दर्ज रहेगा, जिस पर छात्राएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी और उसके निस्तारण के लिए टीम पूरी सक्रियता के साथ कम करेगी।

पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने पुलिस लाइन के मनोरंजन गृह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि शासन के निर्देश पर एक से 31 जुलाई तक महिला सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जाएगा। जनपद में 554 विद्यालय चिह्नित किए गए हैं, जिसमें अभियान को चलाया जाना है। इसमें 78 बालिका विद्यालय शामिल हैं। बहुत सी छात्राएं स्कूल आते-जाते समय कुछ दिक्कत होने के बाद भी न तो वह बात अपने परिजनों से शेयर करती हैं और न ही पुलिस से। जिसके चलते अराजकतत्वों का मनोबल बढ़ता है। इसलिए छात्राओं को एक-एक पंपलेट भी दिया जाएगा और उन्हें पुलिस विभाग का एक नंबर भी दिया जाएगा। जिस पर अपनी शिकायत दर्ज करा देंगी। उनकी शिकायत गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। हर विद्यालय पर एक-एक उप निरीक्षक व सिपाही जाएंगे और छात्राओं को जागरूक करेंगे।

chat bot
आपका साथी