देवरिया बंद आज, सफलता के लिए भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारी

देवरिया: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों बैठक हुई, जिसमे

By Edited By: Publish:Thu, 20 Oct 2016 11:53 PM (IST) Updated:Thu, 20 Oct 2016 11:53 PM (IST)
देवरिया बंद आज, सफलता के लिए भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारी

देवरिया: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों बैठक हुई, जिसमें लार व मेहरौना की घटना के विरोध में 21 अक्टूबर को देवरिया बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई। जनपद में बंदी को सफल बनाने के लिए विधानसभावार प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि लार में हुई घटना की जितनी ¨नदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत निर्दोष लोगों को मुकदमों में फंसाने का कार्य किया जा रहा है। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार एक विशेष वर्ग के लिए कार्य कर रही है। जिला प्रशासन उन्हें शह दे रहा है। निशिरंजन तिवारी ने कहा कि जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह 10 बजे भारी तादाद में सुभाष चौक पर पहुंचे, ताकि बंद को शत प्रतिशत सफल बनाया जा सके। बैठक को मारकंडेय तिवारी, श्रीनिवास तिवारी, बलराम उपाध्याय, नित्यानंद पांडेय आदि ने संबोधित किया।

-------

- इनको सौंपी गई जिम्मेदारी

विधानसभा पदाधिकारी

1. पथरदेवा - श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी

2. देवरिया सदर - मारकंडेय तिवारी, नित्यानंद पांडेय

3. रामपुर कारखाना- अजीत ¨सह, अवधेश ¨सह

4. रुद्रपुर - नथुनी ¨सह कुशवाहा, दिनेश त्रिपाठी

5. बरहज - भूपेंद्र ¨सह, हाकिम ¨सह

6. सलेमपुर - निशिरंजन तिवारी, जयनाथ कुशवाहा

7. भाटपाररानी - बलराम उपाध्याय, अजय कुमार दूबे

chat bot
आपका साथी