करंट की चपेट में आने से महिला झुलसी

देवरिया : खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम मझवलिया नंबर दो में शनिवार की सुबह मोबाइल चार्ज करते समय करं

By Edited By: Publish:Sat, 24 Sep 2016 11:27 PM (IST) Updated:Sat, 24 Sep 2016 11:27 PM (IST)
करंट की चपेट में आने से महिला झुलसी

देवरिया : खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम मझवलिया नंबर दो में शनिवार की सुबह मोबाइल चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में भर्ती कराया गया।

गांव की पूनम देवी पत्नी रोहित राजभर के मोबाइल की बैट्री लो हो गई थी। वह मोबाइल चार्ज में लगाने के लिए चार्जर लगा रही थी। इसी बीच करंट की चपेट में आ गई। इसकी जानकारी परिजनों को कुछ देर से हुई तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। महिला की स्थिति दोपहर बाद तक गंभीर बनी हुई थी। उधर क्षेत्रीय विधायक मनबोध प्रसाद भी उसे देखने अस्पताल पहुंचे और उसका हाल-चाल लिया। अधीक्षक को बुलाकर उसका उपचार ठीक से करने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी