मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

देवरिया : मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय का मुख्य विकास अधिकारी यशु रुस्तगी ने निरीक्षण किया। लोहिया आवा

By Edited By: Publish:Tue, 26 Jul 2016 10:58 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jul 2016 10:58 PM (IST)
मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

देवरिया : मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय का मुख्य विकास अधिकारी यशु रुस्तगी ने निरीक्षण किया। लोहिया आवास व इंदिरा आवास के लाभार्थियों की सूची अपने साथ ले गई, जबकि ग्राम सभा द्वारा कार्यपूर्ति जमा नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर किया। करीब दो घंटे तक कार्यालय में हड़कम्प मचा रहा।

दोपहर करीब ढाई बजे विकास खंड बरहज के कार्यालय पहुंचते ही मुख्य विकास अधिकारी ने सबसे पहले लोहिया गांव व आवास के साथ ही इंदिरा आवास की सूची तलब किया। जिसे अपने पास सुरक्षित कर लिया। उसके बाद कार्यपूर्ति की जांच में खामी देख काफी नाराज दिखी। कर्मचारियों की सेवा पंजिका के साथ ही जीपीएफ पासबुक का भी अवलोकन किया। राज्य वित्त से ग्राम करायल शुक्ल में निर्मित खड़ंजे पर कोरम पूर्ति नही होने पर सम्बन्धित को फटकार लगाई।

जाना कुपोषित का हाल

करायल, देवरिया: राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत गोद लिए ग्राम गंगा चक में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी ने चौपाल लगाई। कुपोषित बच्चो को पोषाहार वितरण के साथ ही विशेष देखभाल की हिदायत दिया।

सुबह करीब 11 बजे लोहिया गांव के प्राथमिक विद्यालय पर पहुंची मुख्य विकास अधिकारी ने अति कुपोषित बच्चो को जिला मुख्यालय पर विशेष निगरानी में रखने का प्रस्ताव रखा।किन्तु माता पिता द्वारा उसे अस्वीकार करने पर सीडीपीओ कृष्ण मुरारी पांडेय को इनकी विशेष देखभाल की हिदायत दिया। कहा कि कुपोषण से बच्चे का विकास बाधित होता है। जिससे उबरने के लिए उसे पौष्टिक आहार देना जरूरी है। शासन स्तर पर ऐसे बच्चों के लिए समुचित व्यवस्था है। चौपाल में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राम ¨सह, कृषि अधिकारी विशम्भर यादव, कार्यक्रम अधिकारी वीजे ¨सह, वर्धन संघ जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र, प्रधान पप्पू यादव, रामप्रताप ¨सह, श्रीराम यादव, देवेंद्र यादव सहित आंगनवाड़ी कार्यक‌र्त्री, बच्चे व ग्रामीण उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी