सुखल अध्यक्ष, मंडल मंत्री बने ओमप्रकाश

देवरिया : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के तत्वावधान में रविवार को प्रधान डाकघर परिसर में द्विवा

By Edited By: Publish:Sun, 24 May 2015 09:42 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2015 09:42 PM (IST)
सुखल अध्यक्ष, मंडल मंत्री बने ओमप्रकाश

देवरिया : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के तत्वावधान में रविवार को प्रधान डाकघर परिसर में द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। चुनाव में सुखल यादव अध्यक्ष तथा ओमप्रकाश मिश्र मंडलीय मंत्री चुने गए। अधिवेशन के मुख्य अतिथि प्रांतीय महासचिव चंद्रभान तिवारी की देखरेख में संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष मारकंडेय ¨सह, उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद, विनय नारायण पांडेय, श्यामबदन शर्मा, अनिरुद्ध ¨सह, सहायक मंडलीय मंत्री रमेश कुमार तिवारी, महेंद्र यादव, गामा प्रसाद, शुभ नारायण द्विवेदी, कोषाध्यक्ष लालजी यादव, सहायक कोषाध्यक्ष भाष्कार नाथ पांडेय, संगठन मंत्री अखिलेश कुमार मिश्र, शिव कृपा त्रिपाठी, आडिटर राकेश कुमार श्रीवास्तव चुने गए। मुख्य अतिथि तिवारी ने कहा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे कर्मचारियों की हितों की लड़ाई लड़ें, ताकि संगठन का उद्देश्य पूरा हो सके। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। उसका अक्षरश: पालन करूंगा। कर्मचारियों के हितों के मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करूंगा। संगठन को एक सूत्र में बांधकर आगे बढ़ना मेरा मकसद होगा।

chat bot
आपका साथी