जल्द शुरू होगा सूबे का पहला रोप-वे

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में लक्ष्मण पहाड़ी पर जाने के लिए बनाए गए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 10:27 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 10:27 PM (IST)
जल्द शुरू होगा सूबे का पहला रोप-वे
जल्द शुरू होगा सूबे का पहला रोप-वे

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में लक्ष्मण पहाड़ी पर जाने के लिए बनाए गए प्रदेश के पहले रोप-वे के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर दिया है। करीब दो माह से तैयार खड़े रोप-वे का संचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा।

चित्रकूट के पर्यटन अधिकारी शक्ति ¨सह ने बताया कि तपोभूमि में पीपीपी मॉडल से प्रदेश का पहला रोप-वे बन चुका है। इसके शुभारंभ के लिए हरी झंडी का इंतजार है। दो दिन पहले ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और लोक निर्माण विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारी झांसी से आए थे। उन्होंने रोप-वे को चला उसके तकनीकी पहलू को परख लिया है। सब कुछ ठीक मिलने के साथ तकनीकी रूप से मजबूती पाई गई है। वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रोप-वे बनाने की घोषणा की थी। इसे पीपीपी मॉडल से वर्ष 2018 में तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुभारंभ कराने की तैयारी है।

chat bot
आपका साथी