अधिवक्ता भी बढ़े आगे, बुलंद की आवाज

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कर्वी मुख्यालय समेत जिले के बाकी कस्बों में हाईवे संकरे होने से

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 12:07 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 12:07 AM (IST)
अधिवक्ता भी बढ़े आगे, बुलंद की आवाज
अधिवक्ता भी बढ़े आगे, बुलंद की आवाज

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कर्वी मुख्यालय समेत जिले के बाकी कस्बों में हाईवे संकरे होने से होने वाली दिक्कतों व बाईपास के लिए दैनिक जागरण के चाहिए बाईपास अभियान में अब अधिवक्ता भी साथ खड़े हो गए हैं। अधिवक्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद की है। कहा कि प्रशासनिक अफसरों से मुलाकात कर शिकायत करने संग शासन तक गुहार लगाएंगे। जरूरत पड़ने पर जनहित याचिका दाखिल की जाएगी। हाईवे पर अतिक्रमण व अवैध कब्जों के कारण दिन पर दिन समस्या बढ़ रही है। दैनिक जागरण के चाहिए बाईपास अभियान के साथ कदम से कदम मिलाकर आवाज उठाएंगे। अधिवक्ता बोले

जिला कहचरी आने में वादकारियों को दिक्कतें होती हैं। अक्सर हाईवे पर जाम से समस्या खड़ी हो जाती है। बाईपास बनने से शहर को सुकून मिलेगा।

-गिरीश चंद्र शुक्ला

बाईपास बनाना बेहद जरूरी है। अतिक्रमण व अवैध कब्जों के कारण झांसी-मीरजापुर हाईवे पर जगह-जगह जाम के हालात बने रहते हैं। इस दिशा में कदम जरूरी है।

-सुरेश ¨सह

बाईपास निर्माण से समय की बर्बादी खत्म होगी। साथ में आम आदमी, कारोबारी को समस्या से निजात मिलेगी। दैनिक जागरण की पहल काफी सराहनीय है। वह साथ में खड़े हैं।

-राज कुमार पांडेय

शहर में जाम लगने के कारण बच्चों, बीमार लोगों को दिक्कतें रहती हैं। अक्सर हादसे होते हैं। भारी वाहनों की धमाचौकड़ी से पैदल निकलना मुश्किल है। इसलिए बाईपास जरूरी है।

-अमित यादव

धर्मनगरी में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहनी चाहिए। यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं। इसलिए बाईपास बनने का फायदा होगा। इसके लिए वह लोग भी आवाज उठाएंगे।

-राम ¨ककर ¨सह

बाईपास नहीं बनने व भारी वाहनों के गुजरने से हाईवे खराब हो चुका है। नो एंट्री के समय भी वाहन गुजरते हैं। इससे दिक्कतें बढ़ी हैं। इस दिशा में सार्थक पहल जरूरी है।

-महेंद्र ¨सह पटेल

chat bot
आपका साथी