आधे जून में ही सामान्य से 50 एमएम अधिक वर्षा

जागरण संवाददाता चित्रकूट कोरोना काल में समय से आए मानसून ने किसानों के चेहरे पर खुशी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 11:02 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jun 2020 06:01 AM (IST)
आधे जून में ही सामान्य से 50 एमएम अधिक वर्षा
आधे जून में ही सामान्य से 50 एमएम अधिक वर्षा

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कोरोना काल में समय से आए मानसून ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। अभी जून खत्म भी नहीं हुआ है कि सामान्य से 50 मिमी अधिक वर्षा हो चुकी है। किसानों ने खरीफ फसल के लिए खेत में जोताई, बोवाई व धान नर्सरी का काम शुरू कर दिया है।

वैसे तो इस साल इंद्रदेव लगातार मेहरबान हैं। पूरे वर्ष समय-समय पर बारिश होती रही है। अब मानसून भी समय से आ गया है। जिले के कई इलाकों में बारिश से खेत सराबोर हो गए हैं। धान की फसल के लिए किसानों ने खेतों में नर्सरी तैयार करने को बोवाई शुरू कर दी है। जून में सामान्य बारिश 73 मिमी है, लेकिन एक जून से शुरू हुई बरसात अभी तक करीब दो गुनी हो चुकी है। तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डॉ. मनोज शर्मा का कहना है कि जिले में सबसे अधिक 70 मिमी. बारिश पांच जून को हुई थी। जून में कुल मिला कर अभी तक 128 मिमी. बारिश हो चुकी है। यह खरीफ की खेती के लिए वरदान है। किसान खेती की तैयारी कर सकता है।

उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने बताया कि बीते साल जून में केवल दो मिमी. ही बारिश हुई थी। इस साल समय से मानसून आ गया है। किसानों ने धान को नर्सरी के लिए बोवाई कर ली है। इस साल धान का क्षेत्रफल भी बढ़ने की संभावना है। अभी तक करीब ढाई सौ कुंतल धान का बीज बिक चुका है और डिमांड भेजी गई है।

chat bot
आपका साथी