दौड़ प्रतियोगिता में नौनिहालों ने दिखाया दमखम

परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय जफरपुर स्थित खेल मैदान पर हुआ। इसका शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी सुरेश सिंह व ग्रामप्रधान चन्द्रजीत यादव बब्लू ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विद्यालयों के नौनिहालों ने अपने दमखम का परिचय दिया। वहीं मुख्य अतिथि बीईओ सुरेश सिंह ने विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 07:23 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 07:23 PM (IST)
दौड़ प्रतियोगिता में नौनिहालों ने दिखाया दमखम
दौड़ प्रतियोगिता में नौनिहालों ने दिखाया दमखम

जासं, नियामताबाद (चंदौली) : परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय जफरपुर स्थित खेल मैदान में हुआ। शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी सुरेश सिंह व ग्राम प्रधान चन्द्रजीत यादव ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालयों के नौनिहालों ने अपने दमखम का परिचय दिया। मुख्य अतिथि बीईओ सुरेश सिंह ने विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में प्राथमिक बालक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में डिहवा के विकास व बालिका वर्ग में डिहवा की ही नेहा अव्वल रही। 100 व 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में लौंदा के प्रद्युम्न व बालिका वर्ग में बखरा की राजनन्दिनी प्रथम रहे। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में नाथुपुर के रोशन व बालिका वर्ग में हिनौली की शहनाज प्रथम रही। वहीं 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पचोखर के सोनू व बालिका वर्ग में नाथूपुर की शशि यादव प्रथम रही। जबकि प्राथमिक स्तर कबड्डी में चादीतारा प्रथम व जफरपुर द्वितीय रहा। सुरेशचंद्र यादव, संजय यादव, जिला व्यायाम शिक्षिका पुष्पा राय, विवेकानंद दूबे, अनिता, सुनीता तिवारी, बलिराम, शिवधनी, रविसहाय भारती, आशा देवी, श्रीप्रकाश यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी