सुबह हो या शाम, हरवक्त जाम का झाम

जासं, बरहनी (चंदौली) : सैयदराजा- जमानिया मार्ग पर जाम का सिलसिला बदस्तूर जारी है। यह स्थिति पिछले

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 May 2018 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 28 May 2018 06:46 PM (IST)
सुबह हो या शाम, हरवक्त जाम का झाम
सुबह हो या शाम, हरवक्त जाम का झाम

जासं, बरहनी (चंदौली) : सैयदराजा- जमानिया मार्ग पर जाम का सिलसिला बदस्तूर जारी है। यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से बनी है। राह पर चलने वालों को जाम से छुटकारा मिल पाना मुश्किल दिख रहा है। भीषण धूप व उमस भरी गर्मी में गर्म हवा और लू के थपेड़ों के बीच लोग बिलबिला जा रहे हैं। उनकी समझ में नहीं आ रहा कि जाम से बचने के लिए क्या उपाय करें। सोमवार की भोर से ही सड़क पर जाम लगना शुरू हो गया था।

एक तो तवे की तरह तपती धरती, ऊपर से जाम, इसमें फंसकर सभी का हाल बेहाल हुआ जा रहा था। जाम में सभी फजीहत झेलते रहे। लोगों की जुबान से यही निकल रहा था कि सुबह हो या शाम, सैयदराजा- जमानिया मार्ग पर हरवक्त जाम। पिछले छह दिनों से मार्ग पर जाम स्थिति बनी हुई है। जाम में फंसे वाहन किसी प्रकार रेंगकर निकल पाने में सफल हो रहे हैं। बावजूद इसके कुछ वाहनों के निकलने के बाद फौरन जाम की स्थिति इन जा रही है। रविवार की रात नौ बजे से फिर जाम लगना आरंभ हुआ जिसने सोमवार की सुबह तक भीषण रूप ले लिया। पांच बजे भोर में नो इंट्री लगते ही वाहनों के पहिए थमने लगे। सड़क की दोनों पटरियों पर वाहनों की कतार लग गई। दोनों लेन पर वाहनों की तीन लाइनें लगी रहीं। जाम में फंसे सवारी वाहन, एंबुलेंस, बसों सहित प्राइवेट वाहनों के सवारी हलकान रहे। धूप बढ़ने के साथ लोगों की बेचैनी भी बढ़ती रही। दोपहर में तपती धूप ने सभी के छक्के छुड़ा दिए। हांफते हुए लोग पानी के लिए यहां-वहां भटकते रहे।

chat bot
आपका साथी