सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित नहीं होंगी मूर्तियां

फोटो 26 जागरण संवाददाता चंदौली जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने शुक्रवार की शाम कलेक्ट्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 08:16 PM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 08:16 PM (IST)
सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित नहीं होंगी मूर्तियां
सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित नहीं होंगी मूर्तियां

फोटो : 26

जागरण संवाददाता, चंदौली : जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक की। कोरोना काल में शासन की गाइडलाइन के अनुसार नवरात्र, दशहरा व अन्य आयोजनों को संपन्न कराने की रणनीति बनी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण कर कड़ाई के साथ गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर अफसर मुस्तैद रहें। चौराहे, सार्वजनिक स्थान, आम रास्तों पर मूर्तियां स्थापित नहीं की जाएंगी। जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर किसी भी तरह का आयोजन नहीं किया जाएगा। घरों में स्थापित छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन भी गाइडलाइन के अनुसार ही किया जाना चाहिए। हर हाल में शारीरिक दूरी का पालन व मास्क का प्रयोग होना चाहिए। बोले, थाना प्रभारी क्षेत्र के संभ्रांतजन से पहले की बात कर लें। सुरक्षा में किसी तरह की ढील होने पर कार्रवाई तय है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गड़बड़ी फैलाने वाले अवांछनीय तत्वों से पहले ही निबट लें। बोले, कंटेनमेंट जोन में त्योहार से संबंधित किसी भी तरह की सार्वजनिक गतिविधियां नहीं होंगी। यदि कहीं सीमित संख्या में लोगों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है तो कोविड प्रोटोकाल का पालन होना चाहिए। एडीएम अतुल कुमार, एएसपी प्रेमचंद समेत सभी एसडीएम मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी