280 पेटी शराब संग तस्कर गिरफ्तार

्रसैयदराजा पुलिस ने रविवार को ट्रक से हरियाणा से बिहार जा रही 2

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 09:33 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 09:33 PM (IST)
280 पेटी शराब 
संग तस्कर गिरफ्तार
280 पेटी शराब संग तस्कर गिरफ्तार

जासं, चंदौली : सैयदराजा पुलिस ने रविवार को ट्रक से हरियाणा से बिहार जा रही 280 पेटी शराब बरामद की। एक तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा। शराब के साथ भारी मात्रा में कीट नाशक की पेटी भी मिली है। एएसपी प्रेमचंद्र ने मीडिया को जानकारी दी। बताया कि मुखबिर कि सूचना पर प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह हमराहियों के साथ चेकिग कर रहे थे। इस दौरान हरियाणा नंबर की एक ट्रक आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का संकेत दिया तो चालक वाहन की गति तेज कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल ने पीछा करते हुए बरठी गांव के समीप ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में बैठे एक तस्कर को गिरफ्तार किया। ट्रक में कीटनाशक की पेटी व 280 पेटी शराब बरामद हुई। पकड़ा गया तस्कर वाहिद खान, अलीगढ़, गुणवास थाना हसनपुर जिला परवल, हरियाणा का निवासी है। टीम में उप निरीक्षक आनंदीदीन, राजेश त्रिपाठी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी