सकलडीहा बार के अध्यक्ष बने नितिन व पंकज महामंत्री

जासंसकलडीहा(चंदौली) सकलडीहा बार एसोसिएशन का बुधवार को गहमागहमी के बीच चुनाव सम्पन्न ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 08:14 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 08:14 PM (IST)
सकलडीहा बार के अध्यक्ष बने नितिन व पंकज महामंत्री
सकलडीहा बार के अध्यक्ष बने नितिन व पंकज महामंत्री

जासं,सकलडीहा(चंदौली): सकलडीहा बार एसोसिएशन का बुधवार को गहमागहमी के बीच चुनाव सम्पन्न हुआ। देर शाम आए परिणाम में कांटे की टक्कर देते हुए अध्यक्ष पद पर नितिन तिवारी 23 मतों से विजयी घोषित हुए। वहीं महामंत्री पद पर पंकज सिंह 201 भारी मतों से विजयी हुए। शेष अन्य पदों पर पूर्व में निर्विरोध चुने गये पदाधिकारियों की चुनाव अधिकारी द्वारा घोषणा की गई।

सकलडीहा बार एसोसिएशन की चुनाव को लेकर सुबह से शाम तक काफी गहमा गहमी रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी कुबेर सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी जनार्दन मिश्र और बुद्धिराम के अध्यक्षता में चुनाव कार्यक्रम शुरू हुआ। दोपहर बाद मतदान में तेजी आई। शाम चार बजे तक मतदान हुआ। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर नितिन तिवारी 346 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अभयनाथ मौर्या को 23 मतों से पराजित किया। अध्यक्ष पद पर अभयनाथ मौर्य ने कांटे की टक्कर देते हुए 323 मत प्राप्त किया। वही महामंत्री पद पर पंकज कुमार सिंह ने 436 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कृष्ण मुरारी शंकर पाठक को 201 मतों से पराजित किया। इस प्रकार कृष्ण मुरारी शंकर पाठक को कुल 235 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर तीन मत और महामंत्री पद पर एक मत कैंसिल हो गया था। अंत में चुनाव अधिकारी द्वारा अध्यक्ष पद पर नितिन तिवारी और महामंत्री पद पर पंकज सिंह को विजयी निर्वाचित होने की घोषणा की गई। उधर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुविन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, सहायक सचिव प्रशासन पर शिवकुमार प्रजापति और पुस्तकालय मंत्री पद पर जयप्रकाश यादव निर्विरोध चुने गये। अंत में कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्विरोध चुने गये शिवकुमार सिंह, कुबेर सिंह, रमाकांत पांडेय, यशवंत यादव, बुद्धिराम, जर्नादन मिश्र, श्रीकांत सिंह, सच्चिदानंद सिंह, राजकुमार सिंह और अजय कुमार रंजन के नामों की घोषणा की गई। इस मौके पर अजय कुमार सिंह, यशंवत सिंह यादव, मनोज पांडेयए अब्दुल रसीद सहित अन्य तमाम अधिवक्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी