जामेश्वर महादेव के दर्शन को उमड़ेगी भीड़

जामडीह स्थित जामेश्वर महादेव मंदिर में दीपावली के दूसरे दिन गुरूवार को दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ेगी। श्रद्धालु महिलाएं सरोवर में डुबकी लगाकर शिव¨लग का दर्शन-पूजन करेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Nov 2018 08:08 PM (IST) Updated:Wed, 07 Nov 2018 08:08 PM (IST)
जामेश्वर महादेव के दर्शन को उमड़ेगी भीड़
जामेश्वर महादेव के दर्शन को उमड़ेगी भीड़

जासं,सकलडीहा (चंदौली) : जामडीह  स्थित जामेश्वर महादेव मंदिर में दीपावली के दूसरे दिन गुरुवार को दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ेगी। श्रद्धालु महिलाएं सरोवर में डुबकी लगाकर शिव¨लग का दर्शन-पूजन करेंगी। बुधवार को ही महिलाओं का जत्था मंदिर को पहुंचने लगा है। मंदिर समिति व प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है।

गाजीपुर के व्यवसायी सुखलाल अग्रहरी वर्षों पूर्व घोड़े पर सवार होकर व्यापार के सिलसिले में चंदौली की ओर जा रहे थे। जामडीह गांव के पास विश्राम के लिए उनका काफिला एक पीपल के पेड़ के नीचे रुका। झपकी लगने पर स्वप्न में उन्हें साक्षात महादेव ने दर्शन देकर अपनी उपस्थिति का संकेत दिया। सुखलाल अग्रहरी ने पीपल के पेड़ के नीचे खोदाई कराया तो वहां स्वयंभू शिव¨लग की दो मूर्तियां मिलीं। सुखलाल ने वहीं मंदिर का निर्माण कराकर शिव¨लग की प्राण प्रतिष्ठा की। कुछ ही दिनों नि:संतान सुखलाल को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। आज दूर-दराज क्षेत्रों से आईं महिलाएं दीपावली के दूसरे दिन पुत्ररत्न की लालसा लिए सरोवर में डुबकी लगा जामेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन करती हैं। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मंदिर में सुरक्षा की ²ष्टि से महिला पुलिस की तैनाती की गई है। 

chat bot
आपका साथी