माधोपुर में एक दिन बाद मनेगी होली

माधोपुर में एक दिन वाद मनाई जाती है होली कमालपुर चन्दौली सैयदराजा विधानसभा के माधोपुर गांव में पुरानी परंपरा आज भी चलती चली आ रही है।यहाँ हर वर्ष होली अन्य लोगों व गावो से अलग हटकर मनाई जाती है।यहां की परम्परा एक दिन बाद होली मनाने का कार्यक्रम चल ता आ रहा है।लोगो का कहना है कि होली एक दिन वाद मनाई जाती है।लेकिन होलिका जलाने का काम एक साथ ही किया जाता है।इस विषय पर गांव के हरिहर सिंहगोपाल सिंहरामजी यादवराजीव सिंहअखिलेश सिंह सहित अन्य ग्रामीण का कहना है गांव की होलिका के दहन के समय घटना हो गयी ।जिस कारण यहां होली एक दिन वाद मनाई जाती है।वही लोगो का यह भी कहना ठीक है की हम एक दिन पहले दूसरे गावो के साथ होली मनाते है।फिर दूसरे दिन अपने गांव के लोगो के साथ होली मना लेते है।जिससे हमारी होली दो दिनों की हो जाती है। ?

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Mar 2020 04:01 PM (IST) Updated:Mon, 09 Mar 2020 04:01 PM (IST)
माधोपुर में एक दिन बाद मनेगी होली
माधोपुर में एक दिन बाद मनेगी होली

जासं, कमालपुर (चंदौली) : माधोपुर गांव में पुरानी परंपरा आज भी जीवंत है। यहां प्रति वर्ष होली एक दिन बाद मनाई जाती है। लेकिन होलिका जलाने का कार्य एक साथ ही किया जाता है। गांव के हरिहर सिंह, गोपाल सिंह, रामजी यादव, राजीव सिंह, आदि ने बताया कि गांव में वर्षों पूर्व होलिका के दहन के दौरान घटना हो गई। तब से यहां एक दिन बाद होली मनाई जाती है। ग्रामीणों ने कहा हम एक दिन दूसरे गांव व दूसरे दिन अपने गांव में होली मनाते हैं। इससे हमारी होली दो दिन की हो जाती है।

chat bot
आपका साथी