हाईवे पर लगा आठ किमी जाम, भीषण गर्मी में बिलबिला गए राहगीर

जागरण संवाददाता सैयदराजा (चंदौली) नौबतपुर स्थित हाईवे पर शनिवार को आठ किलोमीटर लंबा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 08:49 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 08:49 PM (IST)
हाईवे पर लगा आठ किमी जाम,  भीषण गर्मी में बिलबिला गए राहगीर
हाईवे पर लगा आठ किमी जाम, भीषण गर्मी में बिलबिला गए राहगीर

जागरण संवाददाता, सैयदराजा (चंदौली) : नौबतपुर स्थित हाईवे पर शनिवार को आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे वाहन सवारों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस प्रशासन पूरे दिन जाम हटाने में हलकान रहा लेकिन देर शाम तक लोगों से जाम से राहत नहीं मिल पाई।

बिहार में दुर्गावती-मोहनियां के बीच शनिवार की भोर में दो ट्रकों की टक्कर से जाम की स्थिति पैदा हो गई। दुर्गावती से हाईवे की दोनों लेन पर लगा जाम नौबतपुर तक पहुंच गया। जाम ऐसा कि लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया। दो पहिया वाहन भी जाम में फंसे रहे। भीषण गर्मी के कारण लोग बिलबिला गए। दुखद यह कि तीन एंबुलेंस भी इसी जाम में फंसी रही। जल्दबाजी के चक्कर में एक ही लेन पर तीन-तीन वाहन लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। इससे फुटपाथ पर भी जगह नहीं बची। यातायात व्यवस्था ठप होने से लोग बिलबिला गए। एसएचओ लक्ष्मण पर्वत ने कहा बिहार में दुर्घटना होने के कारण जाम की स्थिति पैदा हुई है। जाम से निजात दिलाने को पुलिस की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। बिहार में ट्रकों की टक्कर से यह समस्या हुई।

chat bot
आपका साथी