दिव्यांगों की ट्राई साइकिल को लग रहा जंग

विभिन्न योजनाओं के तहत दिव्यांगों को देने वाली ट्राईसाईकिल अरसे से ब्लॉक परिसर में पड़ी बरसात में जंग खा रही हैं। ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों ने उन्हें छाए में रखने में कोई रुचि नही दिखाई है। सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग व संवेदनहीनता का इससे बड़ा उदाहरण कोई हो ही नही सकता।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Aug 2018 06:58 PM (IST) Updated:Tue, 21 Aug 2018 06:58 PM (IST)
दिव्यांगों की ट्राई साइकिल को लग रहा जंग
दिव्यांगों की ट्राई साइकिल को लग रहा जंग

जासं, सकलडीहा (चंदौली) : विभिन्न योजनाओं के तहत दिव्यांगों को देने वाली ट्राई साइकिल अरसे से ब्लॉक परिसर में पड़ी बरसात में जंग खा रही हैं। ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी उन्हें छाए में रखने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे। सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग व संवेदनहीनता का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता।

समाज कल्याण विभाग ने पिछले दिनों दिव्यांगों में वितरण के लिए दो दर्जन से अधिक ट्राई साइकिल ब्लॉक मुख्यालय भिजवाई। लेकिन उनके रख-रखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। हालत यह है कि ज्यादातर ट्राई साइकिल बरसात के पानी में पड़ी जंग खा रही हैं। देखा जाए तो दिव्यांगों के लिए आई ट्राई साइकिल के रख-रखाव में लापरवाही संवेदनहीनता की श्रेणी में आता है। लेकिन अधिकारियों को इसकी कोई परवाह नहीं। इस मामले पर जब अधिकारियों से जानकारी मांगी गई तो कोई कुछ बोलने से कतराते दिखे। वहीं बीडीओ ने मोबाइल उठाना मुनासिब नही समझा।

chat bot
आपका साथी