खेल मंत्री पांच दिन पूर्व आए थे कैबिनेट मंत्री के घर

प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी के रविवार को कोरोना पॉजिटिव होने की खबर की धमक सकलडीहा कस्बा तक पहुंच गई। दरअसल खेल मंत्री 5 दिनों पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की मां के निधन पर संवेदना जताने कस्बा के उनके आवास पर आए थे। बहरहाल कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पूरी तरह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 07:48 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:04 AM (IST)
खेल मंत्री पांच दिन पूर्व आए थे कैबिनेट मंत्री के घर
खेल मंत्री पांच दिन पूर्व आए थे कैबिनेट मंत्री के घर

जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी के रविवार को कोरोना पॉजिटिव होने की खबर की धमक स्थानीय कस्बा तक पहुंच गई। दरअसल खेल मंत्री 5 दिनों पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की मां के निधन पर संवेदना जताने कस्बा स्थित उनके आवास पर आए थे। बहरहाल कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पूरी तरह स्वस्थ हैं। कैबिनेट मंत्री ने तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम तक सारी गाइडलाइन का पालन किया था।

कोरोना की दहशत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अब तक तमाम जनप्रतिनिधि इसकी चपेट में आ गए हैं। बलिया जनपद के फेफना विधान सभा से विधायक व खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कस्बा में भी खलबली मच गई है। दरअसल पांच दिन पूर्व सात जुलाई को खेल मंत्री ने कस्बा स्थित कैबिनेट मंत्री के घर पहुंचकर संवेदना प्रकट की थी। हालांकि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। कोरोना के कारण तेरहवीं कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया था। उन्होंने खेल मंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

chat bot
आपका साथी