दिल्ली की पूर्व सीएम के निधन पर शोक

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने काली महाल स्थित कैंप कार्यालय में शोकसभा आयोजित की। इसमें शीला दीक्षित के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jul 2019 06:37 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jul 2019 06:37 PM (IST)
दिल्ली की पूर्व सीएम के निधन पर शोक
दिल्ली की पूर्व सीएम के निधन पर शोक

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने काली महाल स्थित कैंप कार्यालय में शोकसभा आयोजित की। इसमें शीला दीक्षित के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा शीला दीक्षित के निधन से अभूतपूर्ण क्षति हुई है। शीला दीक्षित ने लगातार तीन बार मुख्यमंत्री का पद संभालकर दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और केरल के राज्यपाल के पद पर भी कार्य किया। महिला उत्थान के लिए अथक प्रयास किए हैं। महिलाओं को समाज में बराबरी का स्थान दिलाने के अभियानों में अच्छा नेतृत्व किया। संयुक्त राष्ट्र संघ की महिला स्तर समिति में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व भी पांच वर्षों तक किया। शोकसभा में बृजेश गुप्ता, नंदगोपाल सिंह, शाहिद तौसिफ, दयाराम पटेल, राकेश सिंह, मेवालाल पटेल, सतपाल सिंह, संतोष तिवारी, विजय गुप्ता, दशरथ चौहान, मृत्युंजय शर्मा, दुर्गा जायसवाल, रमेश सिंह, महेश मंडल आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी