ठंड से दो बच्चों की हालत बिगड़ी, 21 तक बंद रहेंगे स्कूल

दिसंबर के दूसरे पखवारे में ठंड का कहर शुरू हो गया है। दिनोंदिन तापमान में गिरावट से जनजीवन बेहाल हो गया है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों को पड़ रहा। बुधवार को धीना थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रैथा में दो बच्चे ठंड से बीमार पड़ गए। आननफानन में बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर बनी हुई है। डीएम नवनीत सिंह चहल ने 19 से 21 दिसंबर तक इंटर तक के स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Dec 2019 06:12 PM (IST) Updated:Wed, 18 Dec 2019 09:50 PM (IST)
ठंड से दो बच्चों की हालत बिगड़ी, 21 तक बंद रहेंगे स्कूल
ठंड से दो बच्चों की हालत बिगड़ी, 21 तक बंद रहेंगे स्कूल

जासं, चंदौली : दिसंबर के दूसरे पखवारे में ठंड ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। दिनोंदिन तापमान में गिरावट से जनजीवन बेहाल हो गया है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ रहा। बुधवार को धीना थाना के प्राथमिक विद्यालय रैथा में दो बच्चे ठंड से बीमार पड़ गए। आननफानन बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। डीएम नवनीत सिंह चहल ने 19 से 21 दिसंबर तक इंटरमीडिएट तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है।

रैथा गांव निवासी जितेंद्र सिंह का पुत्र दीपक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन व राहुल कक्षा चार के छात्र हैं। बुधवार की सुबह दोनों स्कूल गए थे। प्रार्थना के बाद कक्षा में जाने पर दोनों बच्चों की तबीयत खराब हो गई, पेट में दर्द और उल्टी शुरू हो गई। इससे स्कूल के शिक्षक व छात्र-छात्राएं सकते में आ गए। अभिभावकों को इसकी सूचना दी। आननफानन बच्चों को कमालपुर स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर बनी हुई है। पिछले तीन दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले का न्यूनतम औसत तापमान नौ से 12 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। इसके चलते जनमानस ठिठुर गया है। पछुवा हवा धूप में भी लोगों को भीषण सर्दी का अहसास करा रही है। नन्हे-मुन्नों को सुबह ठिठुरते हुए विद्यालय पहुंचना पड़ रहा। वे टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ने में ठंड के शिकार हो रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद कुमार राय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर प्राथमिक से इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालयों को 19 से 21 दिसंबर तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। निर्देश का उल्लंघन करने वाले विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी