तीन कि.मी लगा लंबा जाम, स्कूली बच्चे व राहगीर रहे व्याकुल

नो इंट्री का आदेश केवल दिखावे के लिए रह गया है। बुधवार को चहनियां बाजार से मथेला गांव तक 3 किलोमीटर तक जाम लगा रहा। स्कूल से घर जाने के लिए स्कूली बस में बैठे बच्चे भूख प्यास से व्याकुल हो गए। आए दिन जाम लगने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन की ओर से सैदपुर व बलुआ पक्का पुल पर ट्रकों के आवागमन के लिए रात्रि 10 से सुबह 5 बजे तक निर्देश है लेकिन पुलिस कर्मी सुविधा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 07:12 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 07:12 PM (IST)
तीन कि.मी लगा लंबा जाम, स्कूली बच्चे व राहगीर रहे व्याकुल
तीन कि.मी लगा लंबा जाम, स्कूली बच्चे व राहगीर रहे व्याकुल

जासं, चहनियां (चंदौली) : नो इंट्री का आदेश केवल दिखावे के लिए रह गया है। बुधवार को चहनियां बाजार से मथेला गांव तक तीन किलोमीटर तक जाम लगा रहा। स्कूल से घर जाने के लिए स्कूली बस में बैठे बच्चे भूख प्यास से व्याकुल हो गए। आए दिन जाम लगने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिला प्रशासन की ओर से सैदपुर व बलुआ पक्का पुल पर ट्रकों के आवागमन के लिए रात्रि 10 से सुबह 5 बजे तक निर्देश है लेकिन पुलिस कर्मी सुविधा शुल्क लेकर ट्रकों को सुबह 5 बजे के बाद भी छोड़ दे रहे हैं। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। बुधवार को सुबह 11 बजे के बाद स्थानीय बाजार सहित आसपास के तीन किलोमीटर के दायरे में जाम लगा रहा। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। व्यापारियों का कहना रहा कि जाम के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। नो इंट्री केवल दिखावे के लिए रह गया है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या से निजात की मांग की।

chat bot
आपका साथी