परिणय सूत्र में बंधे 50 जोड़े

जासं, सकलडीहा (चंदौली) : सकलडीहा इंटर कालेज के सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jun 2018 06:35 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jun 2018 06:35 PM (IST)
परिणय सूत्र में बंधे 50 जोड़े
परिणय सूत्र में बंधे 50 जोड़े

जासं, सकलडीहा (चंदौली) : सकलडीहा इंटर कालेज के सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 50 जोडों ने वैवाहिक जीवन की ओर कदम बढ़ाया। निर्धन वर्ग की कन्याओं के मेंहदी लगे हाथों को देख उनके माता-पिता फूले नहीं समाए। वहीं समाज के गणमान्य लोगों ने कन्यादान देकर उन्हें विदा किया।

इसमें ताजपुर, बरठी, बर्थरा खुर्द सहित अन्य गांवों के अनुसूचित जाति के 28, ओबीसी के 18 एवं अल्पसंख्यक के 4 जोड़े शामिल थे। अखिल भारतीय गायत्री परिवार के डा. रमाशंकर वर्मा ,गोपाल प्रसाद, सुश्री सविता व सुश्री सरिता ने पूरे विधि-विधान से वैवाहिक कार्य सम्पादित कराए। वहीं मौलवी ने अल्पसंख्यक जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, ब्लाक प्रमुख संजीव ¨सह व बीडीओ श्रवण कुमार ने वर-वधु को आभूषण, कलाई घड़ी,श्रृंगार सामग्री व गृहस्थी के अन्य सामान के साथ आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अमित ¨सह, टुनटुन ¨सह, शमशेर ¨सह, अशोक यादव, सुब्बन ¨सह, श्याम लाल यादव, सौरभ ¨सह आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी