गोली से घायल दंपती वाराणसी रेफर

जासं, दुर्गावती (कैमूर) : गोली लगने से घायल दंपती को सोमवार की रात सदर अस्पताल भभुआ से ट्रामा सेंटर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 May 2017 01:00 AM (IST) Updated:Wed, 24 May 2017 01:00 AM (IST)
गोली से घायल दंपती वाराणसी रेफर
गोली से घायल दंपती वाराणसी रेफर

जासं, दुर्गावती (कैमूर) : गोली लगने से घायल दंपती को सोमवार की रात सदर अस्पताल भभुआ से ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।बता दें कि सोमवार की दोपहर गोसैसीपुर गांव में दो पक्षों में बच्चों के विवाद में गोली चल गई थी। इसमें छट्ठू यादव और उनकी पत्नी कमला देवी घायल हो गई थी। छट्ठू को गोली का छर्रा पेट के नीचे और उनकी पत्नी के पैद में छर्रे लगे थके। उधर गोली चलते ही आरोपी फरार हो गया था। घायल दोनो को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने काफी प्रयास किया पर छर्रे नहीं निकाल पाए। देर रात दोनों की हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरे दिन भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

chat bot
आपका साथी