भंग हो रहा जनता को मोह : सत्यनारायण

By Edited By: Publish:Wed, 27 Aug 2014 10:22 PM (IST) Updated:Wed, 27 Aug 2014 10:22 PM (IST)
भंग हो रहा जनता को मोह : सत्यनारायण

चंदौली : अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता में आई मोदी की सरकार से जनता को मोह भंग हो रहा है। बिहार के उपचुनाव परिणाम ने दिखा दिया है कि भाजपा का पूरे देश में परचम लहराने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।

उक्त बातें सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने बुधवार को कही। वह सपा के केंद्रीय कार्यालय में लगे सदस्यता कैंप में सदस्यता ग्रहण किए लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिजली का प्रदेश में संकट केंद्र सरकार की देन है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने सपा की उपलब्धियों को सामने रख भाजपा सरकार की कमियां गिनाई। वहीं इस मौके पर कम्युनिस्ट नेता गुलाब चंद्र गौड़ जोखू सिद्दकी समेत दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैंप के समापन पर आए पूर्व सांसद रामकिशुन ने कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई की। कहा कि आज जरूरत है पार्टी में ऊर्जावान लोगों को शामिल होने की जो सपा को बुलंदी पर ले जाए। इस मौके पर राणा प्रताप सिंह, बाबूलाल यादव,अशोक यादव, चाकन् यादव, अशोक त्रिपाठी, गोपाल राजभर, नफीस अहमद समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी